जालंधर में बड़ी और हैरानीजनक वारदात सामने आई है। पॉश एरिया गुरू गोबिंद सिंह एवेन्यू में तड़कसार चोर पुलिस और लोगों को चकमा देकर फरार हो गया।वारदात का हैरानीजनक पहलू ये है कि पहले तो चोर पुलिस और लोगों की मौजूदगी में फरार हुआ और फिर लगभग एक घण्टे बाद कपड़े बदल कर चोर दोबारा उसी कोठी में घुसा और चोरी किया गया सामान उठा कर फरार हो गया।
बेखौफ चोर की ये करतूत सीसीटीवी कैमरे मे कैद हुई है। वारदात से कालोनी के लोगों में दहशत पाई जा रही है।जानकारी के मताबिक गुरू गोबिंद सिंह एविन्यू की कोठी नंबर 385 में रहते रिटायर्ड टीचर हंस राज के घर तड़कसार लगभग 6 बजे चोर घुसा।
चोर जब कोठी मे घुसा तो आसपास के लोगों को भनक लग गई। लोग कोठी के बाहर इकट्ठे हुए और पुलिस को सूचित किया। लगभग 25-30 मिनट बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। घटना का शर्मनाक पहलू ये रहा कि चोर पुलिस की मौजूदगी में ही कोठी का गेट फांद कर बाहर निकला और लोगों को धक्का देकर फरार हो गया। ये घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई।
पुलिस ने रूटीन कार्रवाई की और मौके से चले गए। हैरानीजनक पहलू ये रहा कि लगभग एक घण्टे बाद चोर फिर से कपड़े बदल कर वापस आया। चोर के वापस आते ही कालोनी में कुत्ते भौंकने लगे।चोर कोठी में गेट फांद कर दाखिल हुआ। इसी दौरान पड़ौस के लोग फिर से बाहर निकले। लेकिन जब तक वे बाहर निकलते चोर ने कोठी के अंदर इकट्ठा किया सामान लेकर गेट फांद कर फरार हो गया। चोर भागते समय गिरा भी गया।
