• Thu. Sep 24th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

लुधियाना से बड़ी खबर: निगम के टिप्पर चालक ने बुजुर्ग को कुचला, मौत

ByPunjab Khabar Live

Sep 19, 2022

(PKL): समराला चौक के नजदीक नगर निगम के तेज रफ्तार टिप्पर ने एक्टिवा सवार को अपनी चपेट में ले लिया। इससे एक्टिवा सवार बुजुर्ग व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई और टिप्पर चालक मौके से फरार हो गया।  मृतक की पहचान जोगिंदर सिंह (75) के रूप में हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने टिप्प को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर निगम के टिप्पर ने एक्टिवा स्वार 75 वर्षीय बुजुर्ग को कुचल दिया है जिसकी मौके पर ही मौत हो गई है। टिप्पर को कब्जे में लेकर परिवारिक मैंबरों के बयानों के अधार पर कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page