• Sun. Sep 27th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

पंजाब से बड़ी खबरः ड्यूटी के दौरान चेकिंग के लिए जा रही पुलिस की गाड़ी हुई हादसे का शिकार, ASI की मौत

ByPunjab Khabar Live

Mar 26, 2024

लुधियाना के थाना सिधवांबेट में तैनात एएसआई नसीब चंद की सड़क हादसे में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वह रात 12:00 बजे के करीब ड्यूटी पर चेकिंग के लिए साथी पुलिस कर्मियों के साथ जा रहे थे। जिसके बाद गाड़ी अचानक बेकाबू होकर पेड़ के साथ टकरा गई। जानकारी के अनुसार एएसआई नसीब चंद, पुलिसकर्मी निशांन सिंह और साहिल के साथ रात के समय चेकिंग के लिए ड्यूटी पर जा रहे थे। गांव लीला से बोतल वाला के बीच अचानक गाड़ी बेकाबू होकर पेड़ के साथ जा टकराई।

जिसमें एएसआई नसीब चंद, निशान सिंह और साहिल तीनों बुरी तरह से घायल हो गए। जिन्हें जगराओं के प्राइवेट कल्याणी हॉस्पिटल में उपचार के लिए लाया गया। नसीब चंद की हालत गंभीर होने के कारण उसे दयानंद हॉस्पिटल लुधियाना रेफर कर दिया गया और वहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page