• Fri. Feb 6th, 2026

होशियारपुर से बड़ी खबरः नशा तस्कर का पुलिस ने किया एनकाउंटर, 2 जवान भी जख्मी

ByPunjab Khabar Live

Mar 26, 2024

जिले के हल्का दसूहा में म गई दसूहा पुलिस पर नशा तस्करों ने हमला कर दिया। पुलिस की जवाबी कार्यवाही में एक नशा तस्कर का एनकाउंटर कर दिया गया। वहीं घटना में पुलिस के दो अधिकारी के जख्मी होने की बात भी सामने आ रही है। घटना हल्का दसूहा के अंतर्गत आते गांव मेवा मियाणी की है। जहां पुलिस को इसी गांव के ही एक व्यक्ति पर नशा का व्यापार करने की जानकारी मिली थी।

जिसके बाद दसूहा पुलिस की टीम सूचा सिंह पुत्र अवतार सिंह निवासी मेवा मियाणी के घर पहुंची तो सूचा सिंह द्वारा पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया। बचाव में जवाबी कार्यवाही में पुलिस द्वारा सूचा सिंह पर फायरिंग की गई जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद जिला के उच्च पुलिस अधिकारियों द्वारा घटना स्थल पर पहुंचा जा रहा है। फिलहाल इस सारे मामले में कोई भी अधिकारी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं।

सूचा सिंह का पूरा परिवार नशा तस्करी के धंधे में शामिल था। उसके घर पर दिन-रात नशे के आदी युवक-युवतियों का जमावड़ा लगा रहता था। इसमें ज्यादातर चिट्टा पीने वाले होते थे। गांव के लोग सूचा सिंह के परिवार से परेशान थे और सूचा सिंह पर पहले से कई मामले दर्ज थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page