• Fri. Feb 6th, 2026

जालंधर से बड़ी खबरः चोरों ने NRI की कोठी को बनाया निशाना

ByPunjab Khabar Live

Mar 26, 2024

पहले पी शराब, फिर लाखों का सामान लेकर हुए फरार

जालंधर के पंजाबी बाग में स्थित एक एनआरआई के मेंशन (कोठी) में चोरी हो गई। चोर घर के अंदर से 24 घंटे से ज्यादा रहे। आरोपियों ने घर में पड़ी महंगी शराब पी और चखना भी खाया। फिर इतमीनान से वारदात को अंजाम दिया। घर के अंदर पड़ा सारा सामान आरोपी अपने साथ ले गए। कोठी में लगी सारी फिटिंग तक आरोपियों द्वारा उखाड़ दी गई। घटना में पीड़ितों का 10 लाख से ज्यादा का नुकसान हुआ है। घटना की सूचना थाना मकसूदा की पुलिस को दी गई है।

मंगलवार को पंजाबी बाग के रहने वाले हरजीत सिंह ने बताया कि जिस कोठी में चोरी हुई है, वह उनके रिश्तेदारों की है। जोकि कनाडा और न्यूजिलैंड रहते हैं। सारी कोठी की देखरेख वह खुद ही करते हैं। कोठी को ताला लगा हुआ था। हर हफ्ते में एक दिन वह कोठी चेक करने के लिए आते थे। बीते दिन उन्हें पड़ोसी का फोन आया कि घर का दरवाजा खुला हुआ है और बरामदे में सामान भी बिखरा हुआ है।

हरजीत सिंह ने बताया कि वह जब कोठी में पहुंचे तो घर के अंदर लगी सारी वायरिंग, घर में लगे एसी, पंखे, सीसीटीवी कैमेरा और उसकी वायरिंग, बाथरूम में लगी महंगी टूटियां, घर में पड़े बच्चों के महंगे कपड़े, किचन में पड़ा सारा सामान, शराब की महंगी बोतलें व कोठी में बनाए गए मिनी बार का सारा सामान और अन्य चीजें आरोपी अपने साथ ले गए। वहीं, घर के अंदर गहने व अन्य सामान के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं है। हरजीत ने बताया कि आरोपियों ने घर के अंदर शराब भी पी थी। जिसकी खाली बोतलें भी बरामद हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page