जालंधर के आदर्श नगर में सैर करने जा रहे एक व्यक्ति से 3 नकाबपोश लुटेरों ने तेजधार हथियार की नोक पर लूट का शिकार बनाया। इस दौरान लुटेरों सोने की अंगूठी और फोन लूट कर फरार हो गए। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। जानकारी के अनुसार लूट का शिकार हुआ व्यक्ति जालंधर में मशहूर ट्रैवल एजेंट कन्हैया सहगल का पिता रमेश सहगल है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए रमेश सहगल ने बताया कि वह सुबह सैर के लिए जा रहे थे। आदर्श नगर के पास कृष्णा स्वीट शॉप के पास 3 लोग मोटरसाइकिल पर आए और उन पर हमला कर दिया। नकाबपोश लुटेरों ने उनसे मोबाइल फोन और सोने की अंगूठी छीन ली और मौके से फरार हो गए। उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाना नंबर 2 की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच कर रही है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।
