• Fri. Sep 11th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

अभी अभी बड़ी खबरः BJP ने छठी लिस्ट की जारी, जानें किस मंत्री का कटा टिकट

ByPunjab Khabar Live

Mar 26, 2024

लोकसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने उम्मीदवारों की छठी लिस्ट जारी कर दी है. BJP की इस लिस्ट में 3 उम्मीदवारों के नाम हैं. भारतीय जनता पार्टी (BJP) की इस लिस्ट में 2 उम्मीदवार राजस्थान से घोषित किये गए हैं. जबकि एक उम्मीदवार को मणिपुर से मैदान में उतारा गया है. BJP ने राजस्थान के करौली धौलपुर से इंदू देवी जाटव और दौसा से कन्हैया लाल मीणा को टिकट दिया है. वहीं, पार्टी ने इनर मणिपुर से थौनाओजम बसंत कुमार को टिकट दिया है. वहीं, करौली धौलपुर के सांसद डॉ मनोज राजौरिया का भी टिकट कट गया है. मणिपुर इनर से सांसद केंद्रीय मंत्री राजकुमार रंजन सिंह का टिकट कट गया है. मनोज की जगह इंदू देवी जाटव को बीजेपी ने टिकट दिया है. BJP अब तक 6 सूची में 405 लोकसभा सीटों पर अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर चुकी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page