• Fri. Sep 11th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

जालंधर से बड़ी खबरः ‘लव मैरिज’ का हुआ खूनी अंत! पति ने दिया वारदात को अंजाम

ByPunjab Khabar Live

Mar 27, 2024

थाना भोगपुर के गांव माधोपुर में विवाहिता की हत्या का मामला सामने आया है। मृतका पूनम के पिता ओंकार सिंह निवासी जंडीर थाना भोगपुर ने पुलिस को दर्ज करवाए अपने बयानों में बताया कि उसकी बेटी पूनम परमजीत पुत्र मोहनलाल से प्यार करती थी। इसके बाद उन्होंने दोनों की शादी करवा दी और इस शादी के बाद उनके घर एक बेटे का जन्म हुआ, जो अब चार साल का है। पूनम के पिता ने बताया कि शादी के दो साल बाद ससुराल परिवार पूनम को तंग-परेशान करने लग गया। पूनम ने पहले बताया था कि उसका पति किसी दूसरी महिला के साथ भी संबंध रखता है।

इसके बाद धीरे-धीरे घर में झगड़ा शुरू हो गया। पूनम के पिता ने आगे बताया कि पूनम अपनी सास-ससुर और जेठ को भी पति की करतूत के बारे में बताया पर किसी ने भी उसकी बात की ओर ध्यान ना दिया। इसके बाद उसके घर में उसका शव मिला, जिसके गले पर निशान हैं। इन निशानों को देख कर लगता है कि उसकी गला दबाकर हत्या की गई है।

भोगपुर पुलिस ने पूनम के पति परमजीत बंसल, ससुर मोहन लाल, सास मनप्रीत कौर और जेठ मनोज कुमार के खिलाफ धारा 302, 34 आई.पी.सी. के तहत मामला दर्ज किया है। इंस्पेक्टर जतिंदर सिंह ने बताया कि चार आरोपियों में से 2 को गिरफ्तार कर लिया गया है और बाकी 2 की तलाश जारी है। पूनम का पति परमजीत बंसल और ससुर मोहन लाल के भोगपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page