• Mon. Sep 28th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

जालंधर से अभी अभी बड़ी खबरः वेस्ट हलके में चुनाव आयोग की धज्जियां उड़ाने के मामले में FIR दर्ज

ByPunjab Khabar Live

Mar 28, 2024

वेस्ट हल्के में सासंद सुशील रिंकू और विधायक शीतल अंगुराल भाजपा में बीते दिन शामिल हुए। वहीं भाजपा में शामिल होने के बाद वेस्ट हल्के में आप कार्यकर्ताओं ने भारी विरोध किया था। बता दें कि देश भर में कॉड ऑफ कंडक्ट लगा हुआ है। ऐसे में बीते दिन सरेआम लॉ एंड ऑर्डर की धज्जियां उड़ाते हुए सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया गया था। जिसके बाद भाजपा ने चुनाव आयोग, डीसी और पुलिस कमिश्नर को शिकायत दी थी। जिसके बाद चुनाव आयोग ने वीडियोग्राफी करवाकर अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर दी है। मामले की पुष्टि पुलिस अधिकारी ने की है।

पुलिस अधिकारी का कहना है कि थाना 5 में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने 283,427,3 धारा के अधीन मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस दौरान वीडियोग्राफ़ी के बाद प्रदर्शन करने वालों को नामज़द किया जाएगा। चुनाव आयोग को भाजपा के द्वारा पहले ही प्रदर्शन करने की बात का संकेत देने के बाद जालंधर में आप पार्टी वर्करों ने प्रदर्शन के दौरान चुनाव कमीशन के अधिकारियों ने मौक़े पर वीडियो ग्राफ़ी बनाई थी। जिसमें प्रदर्शन करने वालों की ओर उनके वाहनों तक की वीडियोग्राफ़ी के आधार पर कार्रवाई शुरू हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page