• Sun. Sep 27th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

पंजाब से अभी अभी बड़ी खबरः सीएम भगवंत मान के घर गूंजी किलकारियां, बेटी ने लिया जन्म

ByPunjab Khabar Live

Mar 28, 2024

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के घर किलकारियां गूंजी हैं। पत्नी डॉ गुरप्रीत कौर ने एक बच्चे को जन्म दिया है। मिली जानकारी के अनुसार सीएम भगवंत मान की पत्नी की रात में तबीयत बिगड़ गई और उन्हें फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उन्होंने एक बच्ची को जन्म दिया। मुख्यमंत्री भगवंत मान 50 साल की उम्र में तीसरी बार पिता बने हैं। इसकी सीएम मान ने खुद सोशल मीडिया पर जानकारी दी है। जिसमें उन्होंने कहा कि उनके घर बेटी ने जन्म लिया है। बता दें कि उनकी पहली पत्नी से उन्हें 2 बच्चे (बेटा दिलशान और बेटी सीरत) हैं।

सीएम की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर के गर्भवती होने की सूचना भी सीएम भगवंत मान ने खुद आम लोगों से शेयर की थी। लुधियाना में 26 जनवरी के समागम में सीएम शामिल होने गए थे। इस दौरान वह मंच पर बता रहे थे कि बेटियों को कौख में नहीं मारना चाहिए। आज बेटियां किसी भी क्षेत्र में कम नहीं हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page