(PKL): संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा बीमारी के कारण खराब हुई धान की तुरन्त गिरदावरी और लंपी स्किन के कारण पशुओं के नुकसान के मुआवजे की मांग को लेकर 30 सितंबर को पंजाब में चक्का जाम किया जाएगा। गुरूद्वारा श्री गुरु तेग बहादुर साहिब हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी लुधियाना में आज संयुक्त किसान मोर्चा में शामिल किसान जत्थेबंदियों की एक विशेष मीटिंग हुई। यह मीटिंग इंद्रजीत सिंह कोटबुड्ढा, अमरजीत सिंह रड़ा और सुखपाल सिंह डफ्फर की अध्यक्षता में हुई। इसमें भारतीय किसान यूनियन खोसा के महासचिव गुरिंदर सिंह भंगू, किसान संघर्ष कमेटी कोट बुड्ढा के अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह, जन कल्याण वेल्फेयर सोसायटी के प्रधान बलदेव सिंह सिरसा, बीकेयू से युवा नेता एकता सिद्धूपुर गुरदीप सिंह बर्मा किसान दसुहा गन्ना संघर्ष कमेटी के अध्यक्ष सुखपाल सिंह डफ्फर, पगड़ी संभाल लहर के प्रधान सतनाम सिंह बागड़िया, दोआबा वेल्फेयर अंदोलन कमेटी के प्रधान हर्षलिंदर सिंह, आदि नेता शामिल हुए।
