• Tue. Sep 22nd, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

पंजाब से बड़ी खबरः यात्रा के दौरान अकाली दल अध्यक्ष सुखबीर बादल की बिगड़ी तबीयत

ByPunjab Khabar Live

Apr 9, 2024

पंजाब बचाओं यात्रा के दौरान शिरोमणि अकाली दल अध्यक्ष सुखबीर बादल की तबीयत बिगड़ गई है। बीते कई दिनों से वह गर्मी के बीच लोगों से मिल रहे थे। जिसके बाद उनकी सेहत में हलकी गिरावट देखने को मिली। मिली जानकारी के अनुसार अब सीनियर अकाली नेता बिक्रम मजीठिया पंजाब बचाओ यात्रा को संभालेंगे। पंजाब बचाओ यात्रा आज लुधियाना के पायल से रवाना होनी थी। लेकिन अब बिक्रम मजीठिया इस यात्रा को लीड करने वाले हैं। अकाली दल के एक सीनियर नेता से मिली जानकारी के अनुसार सुखबीर बादल को डायरिया हो गया है। जिसके बाद उनका यात्रा में शामिल होना मुश्किल लग रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page