• Tue. Sep 22nd, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

जालंधर से अभी अभी बड़ी खबरः कांग्रेस को झटका, 2 नेता आज आप पार्टी में हो सकते है शामिल

ByPunjab Khabar Live

Apr 9, 2024

लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को एक बार फिर से बड़ा झटका लगने जा रहा है। सूत्रों के अनुसारकांग्रेस के वरिष्ठ नेता रहे स्व. संतोख सिंह चौधरी का परिवार आज चंडीगढ़ में सीएम भगवंत मान और संजय की अगुवाई में आम आदमी पार्टी में शामिल होगा। ये कदम इस लिए लिया जा रहा है, क्योंकि जालंधर से पंजाब के पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी का चुनाव लड़ना तय माना जा रहा है। इसी से नाराज होकर फिल्लौर हलके से विधायक बिक्रमजीत सिंह चौधरी ने बीते दिन चन्नी के केट कटिंग का भी विरोध किया था। बिक्रमजीत चौधरी, संतोख सिंह के बेटे हैं। पूरे पंजाब में सबसे दिलचस्प चुनावी सीट जालंधर बन गई है।

क्योंकि शहर की हर पार्टी में बड़े स्तर पर फेर बदल हो रहा है। बता दे कि इससे पहले आप से जालंधर लोकसभा सीट पर टिकट मिलने के बाद भी सुशील कुमार रिंकू ने बीजेपी जॉइंन कर ली थी। चौधरी परिवार ने 9 साल तक जालंधर में सांसदी की है। मगर संतोख सिंह चौधरी के निधन के बाद कांग्रेस ने उप चुनाव में कर्मजीत कौर चौधरी को टिकट दी गई थी। जिन्हें कांग्रेस छोड़कर आप में आए रिंकू (अब बीजेपी में) ने हराया था। इन सभी समिकरणों को देखते हुए पंजाब कांग्रेस के प्रभारी देवेंद्र यादव द्वारा इसे लेकर रिपोर्ट आलाकमान को दी गई थी। इसे लेकर जालंधर लोकसभा सीट पर आलाकमान ने चन्नी ने नाम पर मुहोर लगा दी है, बस ऐलान बाकी है। इससी चौधरी परिवार काफी नाराज है। पार्टी जॉइंन के लिए चौधरी परिवार आज सुबह जालंधर से रवाना हो गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page