• Mon. Sep 21st, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

पंजाब से बड़ी खबरः आप विधायक के पिता को BSP ने दी टिकट

ByPunjab Khabar Live

Apr 8, 2024

पंजाब में बहुजन समाज पार्टी ने फिरोजपुर सीट पर अपना उम्मीदवार घोषित किया है। सुरेंद्र कंबोज को उम्मीदवार घोषित किया है। जलालाबाद विधानसभा से विधायक जगदीप गोल्डी कंबोज के पिता सुरेंद्र कंबोज फिरोजपुर सीट से चुनाव लड़ेंगे। केंद्रीय संयोजक रणधीर सिंह बैनीवाल ने कहा कि जल्द ही पंजाब की सभी सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी जाएगी। सभी उम्मीदवारों के पैनल पर अंतिम निर्णय कुमारी मायावती ले रही हैं। बसपा के प्रदेश अध्यक्ष जसवीर सिंह गढ़ी ने कहा कि राजनीतिक पृष्ठभूमि से संबंध रखने वाले सुरिंदर कंबोज स्वयं सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। पंजाब प्रभारी अजीत सिंह भैनी और विधायक डॉ. नछत्तर पाल ने कहा कि विधायक के पिता का पंजाब सरकार से मोहभंग हो गया है, आम लोगों का क्या होगा, यह लोकसभा चुनाव के नतीजों में स्पष्ट हो जाएगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page