• Thu. Feb 5th, 2026

बड़ी खबरः जालंधर के NRI की कनाडा में गोलियां मारकर हत्या

ByPunjab Khabar Live

Apr 10, 2024

जालंधर से संबंधित एक एनआरआई और कंस्ट्रक्शन कंपनी के मालिक बूटा सिंह गिल की कनाडा के अल्बर्टा प्रांत में गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद आरोपी ने खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। वहीं, घटना में उनका एक साथी गंभीर रूप से जख्मी हुआ है। ये वारदात बीते दिन एडमिंटन शहर में स्थित एक निर्माण स्थान के पास हुई। भारतीय मूल के बूटा सिंह कनाडा में बड़े कंस्ट्रक्शन कारोबारी और एडमिंटन में ही एक गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान भी थे। वे जालंधर के फिल्लौर के रहने वाले थे। उनकी मौत के बाद से पूरे गांव में शोक की लहर है।

मिली जानकारी के अनुसार घटना अल्बर्टा प्रांत में मिलवुड आरईसी सेंटर के पास हुई। जहां पर बूटा की कंपनी की एक बड़ी कंस्ट्रक्शन साइट थी। वहीं पर बूटा की गोलियां मारकर हत्या की गई थी। वहीं, बचाने आए सिविल इंजीनियर सरबजीत सिंह को भी घटना में गंभीर चोटे आई हैं। उसका कनाडा के अस्पताल में इलाज चल रहा है। बता दें कि घटना के वक्त गिल अपने दो साथियों के साथ अपनी कंस्ट्रक्शन साइट पर थे। इस दौरान उनका अपनी ही लेबर के पास किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। जिसके बाद भारतीय मूल के ही लेबर ने गोलियां मारकर गिल की हत्या कर दी।

हत्या के बाद उक्त आरोपी इतना डर गया था कि उसने वारदात के तुरंत बाद अपने आप को भी गोली मार ली थी। जिसमें उसकी भी इलाज के दौरान मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार बूटा सिंह ने एक शिकायत कुछ दिन पहले पुलिस को दी थी। जिसमें उन्होंने कहा था कि उन्हें धमकियां मिल रही हैं। जिसके चलते उन्हें सुरक्षा दी जाए। मगर सरकार ने ऐसा नहीं किया और बीते दिन उनकी हत्या कर दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page