• Tue. Sep 22nd, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

बड़ी खबरः कांग्रेस ने उम्मीदवारों की जारी की लिस्ट

ByPunjab Khabar Live

Apr 10, 2024

कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के मद्देनजर उम्मीदवारों की एक और लिस्ट मंगलवार को जारी की. इस लिस्ट में आंध्र प्रदेश की 6 सीटों पर उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई है. इसके अलावा पार्टी ने आगामी आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भी उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया है. पार्टी ने कुल 12 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की है.

Image

दरअसल, पार्टी ने आंध्र प्रदेश की विशाखापट्टनम सीट से पुलुसु सत्यनारायण रेड्डी, अनाकपल्ली से वी वेंकटेश, इलुरु से लावण्या कुमारी, नरसराओपेट से एलेक्जेंडर सुधाकर, नेल्लोरे से कोप्पुला राजू और तिरुपति से चिंता मोहन को मैदान में उतारा है. इससे पहले प्रदेश की काकीनाडा, राजमुंदरी, कुरनूल, बापटला और कडप्पा लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों के नामों का ऐलान हो चुका है.

बता दें कि आंध्र प्रदेश में एक चरण में ही लोकसभा चुनाव के लिए वोटिंग होगी. राज्य में 13 मई को सभी 25 लोकसभा सीटों पर वोटिंग होगी. कांग्रेस INDIA गठबंधन के तहत आंध्र में भी चुनाव लड़ने जा रही है. वहीं बीजेपी ने स्थानीय दल तेलुगु देशम पार्टी और जनसेना पार्टी से गठबंधन किया है.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page