• Thu. Feb 5th, 2026

जालंधर से बड़ी खबरः शूगर मिल में लगी भीषण आग

ByPunjab Khabar Live

Apr 10, 2024

जालंधर में भोगपुर के पास एक शूगर मिल में शॉर्ट सर्किट के कारण भीषण आग लग गई। फायर ब्रिगेड की दर्जनों गाड़ियां मौके पर पहुंची और कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर किसी तरह काबू पाया गया। ये घटना आज यानी बुधवार को सुबह की है। आग लगने से मिल काे कितना नुकसान हुआ है, इस बारे में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिली है। घटना में किसी प्रकार का कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। सूचना मिलते ही थाना भोगपुर की पुलिस भी मौके पर पहुंची।

मिली जानकारी के अनुसार जिस जगह पर शुगर मिल में आग लगी, उसके आसपास के एरिया में रिहायशी इलाका है। आग लगने से पूरे एरिया में सनसनी का माहौल बन गया था। क्योंकि मिल में भारी मात्रा में ज्वलनशील पदार्थ पड़ा होता है। टीमों ने जाते ही पहले केमिकल और अन्य ज्वलनशील पदार्थ को साइड पर करवा दिया था। घटना में कितना नुकसान हुआ है, इसकी अभी कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page