• Thu. Feb 5th, 2026

अमृतसर से अभी अभी बड़ी खबरः भाजपा उम्मीदवार संधू को मिली Y+ सुरक्षा

ByPunjab Khabar Live

Apr 10, 2024

अमृतसर से भाजपा उम्मीदवार व पूर्व IFS अधिकारी तरनजीत सिंह संधू की केंद्र सरकार ने सुरक्षा बढ़ी दी है। अब उन्हें वाई प्लस सिक्योरिटी दी गई है। क्योंकि जब वह अपने चुनाव प्रचार के लिए निकल रहे है तो किसान जत्थेबंदियों द्वारा उनका विरोध किया जा है। इन सब चीजों को ध्यान में रखकर व सुरक्षा एजेंसियों से मिले इनपुट के बाद इस दिशा में फैसला लिया गया है। 4 दिन पहले तरणजीत सिंह संधू चुनाव प्रचार के लिए अजनाला गए थे। उनके साथ पूर्व अकाली नेता व भाजपा जॉइन कर चुके बोनी अजनाला भी थे। जब तरणजीत सिंह संधू का काफिला अजनाला के नगर थोबा में पहुंचा तो किसान पहले से ही वहां झंड़े लेकर खड़े थे। किसान गाड़ियों के बिल्कुल पास पहुंच गए। जिसके बाद पुलिस व तरणजीत संधू के सुरक्षाकर्मियों ने सेफ पैसेज बना उन्हें जाने का रास्ता दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page