• Mon. Mar 23rd, 2026

जालंधर से अभी-अभी बड़ी खबर : घर में आग लगने से सामान जलकर हुआ राख

ByPunjab Khabar Live

Apr 10, 2024

नकोदर रोड़ पर स्थित जलो बाल आबादी आज तड़के 3 बजे के करीब घर में आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि इस आग की चपेट में आने से घर में बने 5 कमरे जलकर राख हो गए। वहीं हादसे में 2 बाइक और एक एक्टिवा जलकर राख हो गई। हालांकि हादसे के दौरान गनीमत यह रही कि कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। घटना की सूचना दमकल विभाग को दी गई, जिसके बाद मौके पर पहुंची दमकल विभाग की 3 गाड़ियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

वहीं मामले की जानकारी देते हुए लीडिंग फायरमैन नरेश कुमार ने बताया कि उन्हें मौके पर एक व्यक्ति ने अल सुबह 2.40 बजे सूचना दी थी। उन्होंने कहा कि जब वह मौके पर पहुंचे तो देखा आग काफी ज्यादा लगी हुई थी। जिसके चलते अन्य 2 गाड़ियों को मौके पर आग पर काबू पाने के लिए बुलाया गया। नरेश कुमार ने बताया कि काफी मशक्कत के बाद 5.30 बजे आग पर काबू पाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page