चंडीगढ़ में कांग्रेस पार्टी में बवाच मच गया है। पार्टी के 40 नेताओं ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। नेताओं का कहना है कि लकी कांग्रेस को हराने के लिए काम कर रहे हैं। नेताओं का कहना है कि अगर लकी कांग्रेस के अध्यक्ष रहेंगे तो वह पार्टी उम्मीदवार मनीष तिवारी के लिए काम नहीं करेंगे।
नेताओं का कहना है कि लकी कांग्रेस को हराने के लिए काम कर रहे हैं। नेताओं का कहना है कि अगर लकी कांग्रेस के अध्यक्ष रहेंगे तो वह पार्टी उम्मीदवार मनीष तिवारी के लिए काम नहीं करेंगे। मालूम हो कि रविवार को भी दो पदाधिकारी ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है जिनमें शशांक भट्ट और नितिन का नाम शामिल है। जिन 40 नेताओं ने आज अपने पद से इस्तीफा दिया है उसमें महिला कांग्रेस अध्यक्ष दीपा दुबे भी शामिल है।
दूसरी ओर प्रदेश सचिव साहिल दुबे का कहना है कि इन 40 नेताओं ने पार्टी से इस्तीफा नहीं दिया है, बल्कि अपने पद से इस्तीफा दिया है। इस्तीफा देने वालों में दो जिला अध्यक्ष और प्रदेश कार्यकारिणी के हम पदाधिकारी शामिल है। कांग्रेस अध्यक्ष के नेतृत्व में पार्टी चुनाव नहीं जीत सकती।
