लोकसभा चुनाव के बीच भाजपा को बड़ा झटका लगने जा रहा है। दरअसल, होशियारपुर से दूसरी बार टिकट कटने से नाराज राष्ट्रीय अनुसूचित आयोग के पूर्व चेयरमैन और पूर्व मंत्री विजय सांपला बड़ा फैसला लेने जा रहा हैं। सू्त्रों के अनुसार वह भाजपा छोड़कर कांग्रेस पार्टी ज्वाइन कर सकते हैं। कांग्रेस उनको होशियारपुर से अपना उम्मीदवार बना सकती है। अभी वहां कांग्रेस ने अपना उम्मीदवार घोषित नहीं किया है। टिकट कटने के बाद विजय सांपला ने कांग्रेस के साथ मीटिंग भी कर ली है। हो सकता है कि वह आज शाम तक पार्टी ज्वाइन भी कर लें। इसी बीच यह भी खबर आ रही है कि शिरोमणि अकाली दल (शिअद) भी उनके संपर्क में हैं और वह उन्हें जालंधर से उम्मीदवार बनाने के लिए प्रयास कर रहा है।
उनके लिए दोनों पार्टियों को विकल्प खुले हैं। अगर सांपला कांग्रेस के उम्मीदवार होते हैं तो मुकाबला बहुत रोचक होगा। नाराज विजय सांपला ने सबसे पहले अपनी नाराजगी सोशल मीडिया अकाउंट पर अपना स्टेट्स बदल कर जताई। उन्होंने मोदी का परिवार और अपने नेताओं की फोटो हटा दी। उसकी जगह पर तिरंगा लहरा दिया। जिससे सारी बीजेपी में यह मैसेज चला गया कि वह टिकट कटने से हाताश हुए हैं।
दलित समाज से होने के नाते विजय सांपला ने भाजपा में रहते हुए बहुत काम किया है। जिसकी वजह से उनकी दलित समाज में अच्छी पकड़ बताई जा रही है। अगर वह कांग्रेस में जाते हैं तो पंजाब भर के दलित समाज पर इसका असर पड़ेगा। दावा किया जा रहा है कि उनके कांग्रेस में आने के बाद कांग्रेस को मजबूती मिलेगी। कई लोग पार्टी बदल सकते हैं। सांपला के जाने से जालंधर की भाजपा को भी नुकसान होगा। भाजपा के उम्मीदवार सुशील कुमार रिंकू के आने के बाद कई नेता भाजपा में शामिल हुए हैं तो वहीं सांपला के जाने के बाद कई भाजपा छोड़ सकते हैं। जिससे रिंकू को नुकसान उठाना पड़ सकता है
