• Fri. Feb 6th, 2026

जालंधर में सुबह-सुबह खंभे से टकरारई स्कूली बच्चों से भरी ई-रिक्शा, बच्चे घायल

ByPunjab Khabar Live

Apr 22, 2024

किशनपुरा चौक के पास सुबह-सुबह खंभे से ई-रिक्शा की टक्कर होने की सूचना मिली है। इस ई-रिक्शा में स्कूली बच्चे सवार थे, जिन्हें चोटें आई है। हालांकि इस हादसे में 2 बच्चें गंभीर रूप से घायल हुए है, जिन्हें मुंह से खून भी निकल रहा था। इस घटना की वीडियो भी सामने आई है। जिसमें देखा जा सकता है कि ई-रिक्शा खंभे से टकराई गई और हादसे में बच्चे घायल हो गए। बताया जा रहा हैकि ई-रिक्शा में 4 बच्चे सवार थे। स्थानीय लोगों के अनुसार ई-रिक्शा चालक ने नशा किया हुआ था। वहीं हादसे में घायल बच्चों को लोगों की मदद से उपचार के लिए निजी अस्पताल में ले जाया गया। घटना की सूचना पुलिस और बच्चों के पेरेंट्स को दे दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page