• Sun. Sep 27th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

बड़ी खबरः सेना के 2 हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, 10 क्रू मेंबर्स की मौत, सामने आया हादसे का Live वीडियो

ByPunjab Khabar Live

Apr 23, 2024

मलेशिया में नेवल बेस के पास बड़ा हादसा हुआ है। मई में होने वाले समारोह के लिए रिहर्सल कर रहे रॉयल मलेशिया नेवी के दो हेलिकॉप्टर हवा में टकरा गए। इस दुर्घटना में 10 लोगों की मौत हो गई। मलेशियाई नेवी ने बताया कि रॉयल मलेशियन नेवी परेड की रिहर्सल के दौरान यह हादसा हुआ। मलेशियाई नेवी ने बताया कि मारे गए सभी लोग नेवी के क्रू मेंबर्स थे। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक हादसा मंगलवार सुबह 9.30 बजे पेराक में लुमुट नेवल बेस पर हुआ। एक हेलिकॉप्टर का रोटर दूसरे हेलिकॉप्टर से टकरा गया जिसके चलते यह दुर्घटना हुई। इसमें एक हेलिकॉप्टर रनिंग ट्रैक पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। वहीं, दूसरा पास के एक स्विमिंग पूल में क्रैश हो गया। सभी शवों को लुमुट आर्मी बेस के अस्पताल भेजा गया है, जहां इनकी पहचान की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page