• Thu. Feb 5th, 2026

पंजाब से बड़ी खबरः सुबह-सुबह आग लगने से जिंदा जली 2 सगी बहनें

ByPunjab Khabar Live

Apr 23, 2024

पंजाब के जिला बठिंडा से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। दरअसल, यहां उड़ियां कालोनी में मंगलवार सुबह 20 झुग्गियों में भीषण आग लग गई। इस हादसे में 2 सगी बहनें जिंदा जल गई जबकि कई लोग झुलस गए। जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह सरहिंद नहर के किनारे बनी उड़िया कॉलोनी में खाना बना रहे एक झुग्गी में आग लग गई जिसके चलते आग इतनी भड़क गई कि उसने आसपास की चार-पांच झुागियों को अपनी चपेट में ले लिया आग लगने के कारण झुागियों में पड़े गैस सिलेंडर फट गए और आग और बढ़ गई इस घटना में दो सगी बहनों आपकी चपेट में आकर बुरी तरह से झूलस गई, जिन्हें उपचार के लिए सिविल अस्पताल बठिंडा में भर्ती करवाया गया, जहां पर उन्हें मृतक घोषित कर दिया गया।

मृतक बच्चियों के पिता ने बताया कि मंगलवार सुबह उड़िया कॉलोनी में ही रहते एक परिवार खाना बना रहा था कि अचानक झुग्गी में आग लग गई हवा तेज होने के कारण आग आसपास की झुग्गियों में भी फैल गई और 4-5 झुग्गियां जलकर पूरी तरह से राख हो गई। आग लगने लोगों में हड़कंप मच गया और वह अपना बचाव करने लगे। इस दौरान उन्होंने अपने चारों बच्चों को झुग्गियों से बाहर निकाल लिया था लेकिन उनकी दोनों बेटियां आग से बचने के लिए दूसरे कमरे में जाकर छिप गई। इसके बाद कमरे में पड़ा गैस सिलेंडर आग की चपेट में आने के कारण फट गया और उसे कमरे में भी आग लग गई ।

इस घटना के बारे में तब पता चला जब वह अपनी बेटियों को ढूंढ रहे थे, जब उन्होंने दूसरे कमरे में जाकर देखा तो उनकी दोनों बेटियां आपकी चपेट में आई हुई थी और चिल्ला रही थी इसके बाद उन्होंने आग बूझकर बेटियों को बाहर निकालने की कोशिश की। वहीं मौके पर पहुंची सहारा जन सेवा की टीम ने दोनों बच्चियों को बाहर निकाल कर तुरंत उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां पर उन्हें अस्पताल के डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने आग बुझाने की कोशिश लेकिन 3 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग ने काबू पाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page