• Sun. Sep 27th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

जालंधर से बड़ी खबर : करमजीत कौर, विक्रम चौधरी और तेजिंदर बिट्टू को मिली Y सिक्योरिटी

ByPunjab Khabar Live

Apr 25, 2024

पंजाब के जालंधर से कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए चौधरी परिवार और तजिंदर सिंह बिट्टू को केंद्र सरकार द्वारा वाई कैटागिरी की सिक्योरिटी दी गई है। चौधरी परिवार में ये सुरक्षा पूर्व सांसद की पत्नी कर्मजीत कौर चौधरी और फिल्लौर हलके से कांग्रेसी एमएलए रहे बिक्रमजीत सिंह चौधरी को दी गई है। बता दें कि इससे पहले कर्मजीत कौर चौधरी और तजिंदर सिंह बिट्टू बीजेपी में शामिल हो गए थे।

बता दें कि कांग्रेस के पंजाब प्रभारी देवेंद्र यादव द्वारा बुधवार को फिल्लौर विधायक विक्रमजीत सिंह चौधरी को कथित तौर पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में निलंबित कर दिया था। जिसके बाद गृह मंत्रालय द्वारा ये कदम उठाया गया। बता दें कि जालंधर लोकसभा सीट से कांग्रेस पार्टी की ओर से टिकट न मिलने के चलते परिवार नाराज चल रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page