• Thu. Feb 5th, 2026

जालंधर से बड़ी खबर : Lovely University में नौवीं मंजिल से कूदा छात्र

ByPunjab Khabar Live

May 3, 2024

लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में नौंवी मंजिल से छात्र के कूदने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक देर रात एलपीयू की नौंवी मजिंल से छात्र ने सुसाइड किया है। मृतक की पहचान मयंक निवासी हरियाणा के रूप में हुई है। बच्चे की मौत को लेकर एलपीयू में रह रहे स्टूडेंट में दहशत का माहौल देखा जा रहा है। घटना की सूचना मेहड़ू थाने की पुलिस को दे दी गई है। मौके पर पहुंची मेहड़ू थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अस्पताल की मोर्चुरी में रखवा दिया है। पुलिस का कहना है कि मृतक के पास से अभी कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। वहीं इस मामले को लेकर एलपीयू की मैनेजमेंट के साथ संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन संपर्क नहीं हो पाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page