• Tue. Sep 29th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

पंजाब से बड़ी खबरः भाजपा ने 13 हलकों के इंचार्ज और कंवीनरों की सूची की जारी

ByPunjab Khabar Live

May 3, 2024

जालंधर से विजय सांपला और केडी भंडारी को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

पंजाब में भारतीय जनता पार्टी ने 13 हलकों के इंचार्ज और कंवीनरों की सूची जारी कर दी है। जिसमें सबसे अहम नाम विजय सांपला का है। विजय सांपला को बीजेपी ने लुधियाना की कमान सौंपी है। सांपला पिछले काफी दिनों से होशियारपुर से टिकट न मिलने पर नाराज चल रहे थे। मगर बीते दिन जब पंजाब प्रधान सुनील कुमार जाखड़ सांपला के घर पहुंचे थे। जिसके बाद उन्होंने क्लियर किया था कि वह किसी भी पार्टी को ज्वाइन नहीं कर रहे हैं। अब उन्हें लुधियाना की कमान सौंपी गई है। इसी तरह बठिंडा में बीजेपी ने दो इंचार्ज/ कोइंचार्ज नियुक्त किए हैं। जिसमें दयाल सोढ़ी और शिवराज चौधरी का नाम शामिल है। वहीं, जालंधर की कमान पूर्व एमएलए केडी भंडारी, अमृतसर में अविनाश खन्ना और फिरोजपुर में सुंदर श्याम अरोड़ा को नियुक्त किया गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page