• Tue. Sep 29th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

जालंधर से बड़ी खबर : लड्डूओं से तौलें गए भाजपा उम्मीदवार सुशील रिंकू

ByPunjab Khabar Live

May 18, 2024

जालंधर से भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा उम्मीदवार सुशील कुमार रिंकू को उनके समर्थकों ने लड्डूओं से तौला और फिर वही लड्डू लोगों में बांट कर खुशी मनाई। एक तरफ सुशील रिंकू और दूसरी तरह लड्डू रख कर समर्थकों ने बीजेपी के प्रति अपनी खुशी जाहिर की।

सारे कार्यक्रम के कुछ वीडियो सामने आए हैं, जिसमें एक बड़े तराजू पर एक साइड पर रिंकू को बैठाया गया है, दूसरी तरह लड्डूओं को पैकेट रखे जा रहे हैं। साथ में बीजेपी कार्यकर्ता भाजपा के पक्ष में नारे लगाते हुए नजर आ रहे हैं। रिंकू का उक्त वीडियो शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है। बता दें कि बीते दिन भार्गव कैंप के देओल नगर में ये कार्यक्रम रखा गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page