• Sat. Dec 13th, 2025

पंजाब से बड़ी खबरः आतंकी पन्नू ने रवनीत बिट्टू और हंसराज को दी धमकी

ByPunjab Khabar Live

May 21, 2024

भारत सरकार की तरफ से आतंकी घोषित सिख फॉर जस्टिस (SFJ) का मुखिया व खालिस्तान समर्थक गुरपतवंत सिंह पन्नू ने BJP उम्मीदवारों को धमकी दी है। आतंकी पन्नू ने लुधियाना से कैंडिडेट रवनीत बिट्‌टू और फरीदकोट से उम्मीदवार हंसराज हंस को उनके दिए बयानों को लेकर धमकाया। पन्नू ने बिट्‌टू को अपने दादा को याद करने को कहा।

आतकी पन्नू ने अपना नया वीडियो आज जारी किया है। खालिस्तान समर्थक पन्नू ने अपनी वीडियो में कहा- रवनीत बिट्‌टू और हंस राज हंस सुन लें। तुमने पंजाब के किसानों को कत्ल करने की धमकी दी है। ये पंजाब है, यहां कत्ल का बदला कत्ल होता है। बिट्‌टू याद कर ले अपने दादे व बाबा बेअंत सिंह को। संदेश है पन्नू का, अगर एक भी किसान का कत्ल हुआ तो कत्ल का बदला कत्ल होगा।

दरअसल, पंजाब में किसान भाजपा प्रत्याशियों को गांवों में प्रचार करने से रोक रहे हैं। किसान नेता भाजपा प्रत्याशियों को रोक लेते हैं और विरोधी नारे लगाते हैं। इसी बीच कुछ दिन पहले हंस राज हंस ने कहा था- बंदे बनना नहीं जूतों के बिना। 2 तारीख होने दो, इन्हें देखना जूते कैसे पड़ते हैं।

वहीं, बिट्‌टू ने कहा था कि किसान चार झंडियां लेकर खड़े हो जाते हैं। गांवों में जाने से रोकते हैं। अकेले अकेले का हिसाब करेंगे, अकेले-अकेले की वे वीडियो बना रहे हैं। इन बयानों पर काफी बवाल भी हुआ था। जिसके बाद आम आदमी पार्टी ने हंस राज हंस के खिलाफ चुनाव आयोग को शिकायत भी दी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page