• Tue. Sep 29th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

जालंधर से बड़ी खबर : हाईवे पर हुए भयानक हादसे में महिला के हुए 2 टुकड़े

ByPunjab Khabar Live

Jun 10, 2024

कैपिटल हॉस्पिटल क सामने दर्दनाक सड़क हादसे की सूचना मिली है। बताया जा रहा है कि पठानकोट से जालंधर हाईवे पर गांव कानपुर के पास तेज रफ्तार ट्रक चालक ने बाइक सवार दंपति को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी की ट्रक चालक बाइक सवार दंपति को दूर तक घसीटता हुआ लेकर काफी दूर तक चला गया और हादसे के दौरान महिला का शरीर के दो टुकड़े हो गए और व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

हादसे के बाद घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने घायल अवस्था में व्यक्ति को नजदीकी अस्पताल में पहुंचाया और संबंधित थानों की पुलिस को सूचित किया। एक्सीडेंट के बाद रात बीच सड़क में खड़ा हो गया और काफ़ी दूर तक लंबा जाम लग गया है और दंपति के पास से कोई भी पहचान पत्र न मिलने के कारण अभी तक उनकी पहचान नहीं हो पाई है और मौके पर पहुँची पुलिस जाँच में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page