खन्ना में दिनदहाड़े बड़ी लूट की वारदात सामने आई है। यहां पंजाब एंड सिंध बैंक में हथियारबंद लुटेरों ने 15 लाख की लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। जानकारी के अनुसार कुछ हथियारबंद लुटेरे मोटरसाइकिल पर आए और बैंक के अंदर दाखिल हुए।
इसके बाद उन्होंने बैंक के स्टाफ को बंधक बना लिया। इसके बाद हथियारबंद लुटेरों ने बैंक से लाखों रुपये लूटे और गनमैन से बंदूक छीन कर फायर करने शुरू कर दिए।
उक्त लुटेरे जाते समय बंदूक वहीं फैंक गए। इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। फिलहाल पुलिस द्वारा मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
