• Fri. Feb 6th, 2026

जालंधर से बड़ी खबर: सुबह सुबह दर्दनाक सड़क हादसे में 2 की मौत

ByPunjab Khabar Live

Jun 12, 2024

नकोदर चौक के पास सुबह दर्दनाक सड़क हादसे का मामला है जहां के पास नकोदर चौक के पास टिप्पर की चपेट में आने से दो व्यक्तियों की मौत हो गई है। मिली जानकारी के मुताबिक दोनों लोग मकसूदां मंडी से बहन की शादी के लिए सब्जी लेकर आ रहे थे लेकिन खालसा स्कूल के पास बने कूड़े के डंप के पास दोनों बाइक सवार टिप्पर की चपेट में आ गए और दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

बताया जा रहा है की बहन की आज ही शादी थी लेकिन इस हादसे से परिवार में शोक की लहर छा गई है। दर्दनाक हादसे में तरनजीत सिंह और उसके पिता की मौत हुई है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही सड़क सुरक्षा फोर्स मौके पर पहुंच गई और दोनों के शवों को कपड़े से ढक दिया है। मामले की जांच में जुट गई। हादसा इतना दर्दनाक था कि हादसे में दोनों लोगों के शरीर के अंग सड़क पर बिखर गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page