• Fri. Feb 6th, 2026

साजन कपूर आज लगाएंगे छबील और पौधों का लंगर

ByPunjab Khabar Live

Jun 13, 2024

पूरे भारत में ही इस समय गर्मी का प्रकोर है और पंजाब भी इससे अछूता नहीं रहा है। क्योंकि पेड़ों की कटाई ज्यादा हो रही है, जिस कारण गर्मी का असर ज्यादा पड़ रहा है। गर्मी और पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए समाजसेवी साजन कपूर आज शंकर रोड पर 12 बजे से छबील और पौधों का लंगर लगाएंगे।

साजन कपूर ने बताया कि पंजाब में लगातार गर्मी बढ़ रही है। जो लोग पूरा दिन धूप में काम करते हुए उनके लिए छबील का लंगर लगाया जा रहा है। ताकि इस तपती गर्मी में उन्हें थोड़ी राहत मिल सके। गर्मी से निपटने के लिए हम लोगों को छोटी-छोटी पहल करना चाहिए।

साजन कपूर ने आगे बताया कि छबील के साथ ही फलदार और छायादार पौधों का भी लंगर लगाया जा जाएगा। क्योंकि आज के समय में इतनी गर्मी बढ़ चुकी है कि पशु-पक्षियों से लेकर इंसान तक इससे परेशान हो चुके हैं। प्रदूषण और गर्मी को पेड़-पौधे लगाकर ही कम किया जा सकता है। इसलिए पौधों का भी लंगर लगाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page