• Tue. Sep 29th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

बड़ी खबर : Jalandhar Heights 1 में कारोबारी ने किया आत्महत्या

ByPunjab Khabar Live

Jun 13, 2024

जालंधर हाइट्स -1 में अर्बन एस्टेट फेस 2 के कारोबारी ने ब्लाक A में छलांग लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली है। मामले की जानकारी देते हुए थाना सदर के सब इंस्पेक्टर सरबजीत सिंह ने बताया कि उन्हें जालंधर हाइट्स 1 में व्यक्ति के सुसाइड की सूचना मिली थी जिसके पास मौके पर पहुंचकर उन्होंने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल में रखवा दिया है।

वहीं मौके पर मौजूद सिक्योरिटी गार्ड का कहना है कि उक्त कारोबारी ने पार्किंग में गाड़ी खड़ी करके ब्लॉक ए में किसी से मिलने की बात कही। इसके कुछ देर बाद उक्त कारोबारी ने ब्लॉक A से छलांग लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतक की पहचान तरुण मारवाहा निवासी अर्बन एस्टेट फेस 2 के रूप में हुई है। पुलिस का कहना है कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page