• Fri. Feb 6th, 2026

फगवाड़ा से बड़ी खबर: ट्रैक्टरों की रेस में हुआ हादसा, कई घायल

ByPunjab Khabar Live

Jun 16, 2024

पंजाब में ट्रैक्टरों के साथ स्टंट करने और रेसिंग करने का चलन शुरू से ही चला आ रहा है। इन हरकतों की वजह से कई बड़े हादसे हो चुके हैं और कई लोगों की जान भी जा चुकी है, लेकिन फिर भी इस तरह के खेल बंद नहीं हो रहे हैं। ऐसा ही एक मामला पंजाब के जालंधर से सटे फगवाड़ा से सामने आया है।ट्रैक्टर से रेसिंग कर रहे एक शख्स का ट्रैक्टर अचानक से बेकाबू हो गया। जिसके बाद उक्त ट्रैक्टर ने रेस देखने के लिए किनारे खड़े लोगों को रौंद दिया।

घटना में करीब 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। गनीमत रही कि इसमें कोई जनहानि नहीं हुई है।पूरी घटना के कुछ दिल दहला देने वाले वीडियो भी सामने आए हैं। फिलहाल फगवाड़ा पुलिस ने मामले में 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। डीएसपी फगवाड़ा ने मौके पर पहुंचकर तीन ट्रैक्टर भी जब्त किए हैं। हालांकि घटना में अन्य गिरफ्तारियां अभी बाकी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page