• Tue. Sep 29th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

जालंधर से बड़ी खबर : शीतल अंगुराल पर चरणजीत चन्नी नेे लगाए गंभीर आरोप, केजरीवाल की जमानत पर साधा निशाना

ByPunjab Khabar Live

Jun 21, 2024

कांग्रेस की सुरिंदर कौर आज कुछ देर में नामाकंन भरने के लिए रवाना होगी। वहीं बीते दिन आप पार्टी के कैबिनेट मंत्रियों द्वारा आप पार्टी के उम्मीदवार मोहिंदर भगत के नामाकंन भरने से पहले चरणजीत सिंह चन्नी ने आप पार्टी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हर बार चुनाव से पहले आप पार्टी के नेता मीटिंग करते रहते है।

वहीं उन्होंने जब चुनाव आते है तो आप पार्टी के नेता रहने के लिए भी आ जाते है और मीटिंगें भी करने लग जाते है। चन्नी ने कहा कि आज वेस्ट हलके में गंदा पानी आ रहा है। चन्नी ने कहा 2 साल हो गए आप पार्टी की सरकार को सत्ता में आए हुए, लेकिन इनकी सरकार ने किसी भी ट्यूबवैल की केयर नहीं की। चन्नी ने कहा कि इलाके का पानी इतना गंदा है कि कोई इससे नहा भी नहीं सकता, पानी पीने की तो बात दूर की है। चन्नी ने कहाकि इसी तरह गलियों में सीवरेज का गंदा पानी बह रहा है।

उन्होंने कहा कि आप पार्टी को चाहिए था कि सवा दो साल में वह जनता के लिए कुछ बेहतर सोचते। चन्नी ने कहाकि अब इस पार्टी के नेताओं को हराने का समय आ गया है। वहीं भाजपा उम्मीदवार शीतल अंगुराल के इलाका निवासियों द्वारा जीत दर्ज करवाने के बयान पर निशाना साधते हुए चन्नी ने कहा कि शीतल का इलाका है रेहड़ी चालकों से पैसे इकट्ठे करने के लिए, दड़ा सट्टा चलाने के लिए, लॉटरी चलाने के लिए, नशा बिकाने के लिए है।

चन्नी ने कहा कि 2 साल में सत्ता में रहते हुए वेस्ट हलके में लूटपाट, नशा सहित कई बुरे काम को भारी मात्रा में बढ़ावा मिला है। वहीं केजरीवाल की जमानत को लेकर चन्नी ने कहा कि उन्हें पता लगा है कि बॉर्डर पर लड़ाई लड़ने के लिए केजरीवाल गए हुए थे और वहां पर जीत हासिल हुई तो वह वापिस लौट रहे थे। इस दौरान उनकी वापसी को लेकर पटाखे चलाए जा रहे थे कि रास्ते में पता चला कि अभी लड़ाई बाकी है, जिसके चलते उन्हें वापिस बुला लिया गया। केजरीवाल ने कहा कि 100 चूहे खाकर बिल्ली हज को जा रही है। चन्नी ने कहा कि कौन सा ऐसा काम करके लौट रहे थे कि कार्यकर्ताओं ने पटाखे चलाने शुरू कर दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page