• Mon. Mar 23rd, 2026

जालंधर से बड़ी खबर: ठेके को हुए विवाद में निहंग सिंहों की पुलिस से हाथापाई, SHO और ACP घायल

ByPunjab Khabar Live

Jun 21, 2024

गढ़ा रोड पर पिम्स हॉस्पिटल के पास शराब ठेके को लेकर निहंगो व पुलिस में विवाद होने का मामला सामने आया है। इस दौरान पुलिस निहंगों से कृपाण छीनकर हिरासत में लेते हुए नजर आ रही है। एसीपी माडल टाउन हरजिंदर सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि पिम्स अस्पताल के पास निहंगों द्वारा ठेके को जबरदस्ती बंद करवाया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार निहंग सिंहों ने पुलिस पर जानलेवा हमला किया है।

बताया जा रहा हैकि ठेके के बाहर धमकी भरे बोर्ड लगाने के मामले में जांच करने पहुंची पुलिस पार्टी पर निहंग सिंहों द्वारा हमला कर दिया गया। इस घटना थाना 6 के एसएचओ और एसीपी माडल टाउन घायल हो गए। वहीं पुलिस अधिकारियों के घायल होने के बाद मौके पर मौजूद पुलिस फोर्स ने 6 निहंग सिंहों को हथियारों सहित हिरासत में ले लिया है।

बताया जा रहा है कि हिरासत में लिए गए निहंगों में 2 नाबालिक भी शामिल है। मिली जानकारी के अनुसार एसीपी और एसएचओ के हाथों में चोटें आई है। इस मामले को लेकर पुलिस का कहना है कि वह इस मामले की जांच कर रहे हैं। पुलिस ने सारे विवाद की वीडियो ग्राफी भी की है जोकि कुछ समय बाद पुलिस द्वारा सार्वजनिक कर दी जाएगी। पुलिस निहंग सिंहों पर कानूनी कार्रवाई करने की तैयारी में जुट गई है।

बताया जा रहा हैकि इस मामले को लेकर पहले भी पुलिस के साथ कई बार उनका विवाद हो चुका है। वह आज पुलिस फोर्स के साथ वहां पहुंचे तो निहंगों द्वारा कृपाण निकाल ली गई थी। जिनका घेरवा करके उनसे कृपाण ने छिनी के ताकि वह किसी पर वार न कर दें। इस दौरान दो अधिकारी घायल हो गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page