• Thu. Feb 5th, 2026

जालंधर से बड़ी खबर: हिमाचल में नहीं थम रहा पंजाबियों पर हमले का मामला

ByPunjab Khabar Live

Jun 22, 2024

अब पार्षद पति और उसके साथियों पर हुआ हमला

हिमाचल में पर्यटन के लिए जा रहे पंजाबियों और वहां के शरारती लोगों द्वारा हमले की घटनाएं दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही हैं। जानकारी के मुताबिक, फिल्लौर से मणिकरण साहिब गए कौंसलर पति लखविंदर लक्खू और उनके 4 रिश्तेदारों पर जानलेवा हमला हुआ है। लक्खू ने कहा कि मणिकर्ण साहिब के पास गाड़ी खराब होने के कारण वे सड़क पर रुक गए और सुबह करीब 3 बजे 12 पुरुषों और 3 महिलाओं ने उन पर हमला कर दिया और गाड़ी के शीशे तोड़ दिए।

पीड़ित के अनुसार जैसे ही वे बाहर निकले उन पर लाठियों और तेजधार हथियारों से हमला कर दिया गया। इस घटना में उसका 2 हिस्सों से बाजू टूट गई और उसके साथियों में एक एक साथी के सिर और कंधे पर दात से हमला करके उसे घायल कर दिया। लक्खू ने कहा कि उसने खड्ड में कूदकर अपनी जान बचाई और किसे ढाबा मालिक की मदद से पुलिस को बुलाया। उन्होंने वहां एक अस्पताल से प्राथमिक उपचार करवाया। पीड़ित का कहना है कि वहां मौजूद डॉक्टर ने भी बताया कि आज पंजाबियों पर हमले के 4 मामले हमारे पास आए हैं।

लक्खू ने आरोप लगाया कि मदद के लिए आए पुलिस कर्मियों ने भी हमें धमकाया और कोई कार्रवाई नहीं करने के लिए कहा। पीड़ित का आरोप है कि पुलिस ने उन्हें लिखित दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने और मामला वापस लेने के लिए कहकर हमसे पैसे भी वसूले। जिसके बाद हम 8500 रुपये खर्च कर गाड़ी टोह करके अपने घर पहुंचे। पीड़ित के आरोप है कि गाड़ी में रखे 20 हजार रुपये भी गायब थे।

गौरतलब है कि हाल ही में एनआरआई दंपति पर हुए हमले को लेकर सांसद चरणजीत सिंह चन्नी ने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री से बात की और हिमाचल के मुख्यमंत्री ने घटना की जांच के आदेश भी दिए, लेकिन इसके बावजूद हिमाचल में लगातार पंजाबियों को निशाना बनाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page