• Tue. Sep 29th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

जालंधर से बड़ी खबर: MP मालविंदर कंग ने किया खुलासा, थाने में समझौते के नाम पर शीतल के भाई राजन ने व्यक्ति से लिए 5.20 लाख रुपए

ByPunjab Khabar Live

Jun 30, 2024

श्री आनंदपुर साहिब से सांसद मलविंदर सिंह कंग ने शीतल अंगुराल और राजन अंगुराल को लेकर प्रेस वार्ता के जरिए चौकाने वाले खुलासे किए हैं। मीडिया से बात करते हुए कंग ने कहा कि, जालंधर का एक इज्जतदार परिवार है, जिनका बेटा संदीप कुमार ऑस्ट्रेलिया में रहता है। कुछ माह पहले उनका एक पारिवारिक विवाद था।

ये मामला बढ़ता बढ़ता पुलिस तक पहुंच गया। जालंधर वेस्ट से उस वक्त शीतल अंगुराल विधायक थे। ये मामला उन तक पहुंचा तो उन्होंने संदीप कुमार से पैसे की डिमांड की। शीतल अंगुराल के भाई राजन अंगुराल ने संदीप से करीब 5.20 लाख रुपए ले लिए। कंग ने कहा कि, बाद में दो लाख रुपए और भी मांगा गया। इस पर कहा गया कि दो लाख और देने के बाद केस खत्म होगा। कंग ने आरोप लगाया है कि 5 लाख 20 हजार रुपए का संदीप के परिवार के पास रिकॉर्ड भी मौजूद है। परिवार के पास राजन अंगुराल की रिकॉर्डिंग भी है। जिसमें वह पैसा मांग रहे हैं।

अंगुराल भाइयों ने काम बांट रखा है, पैसे का काम राजन देखता है और राजनीतिक काम शीतल खुद देखता था। अलग अलग किश्तों में पैसे लिए गए थे। कंग ने आरोप लगाए हैं कि जब परिवार अपने तौर पर राजीनामा करने की कोशिश की तो उन्हें राजन अंगुराल द्वारा डराया गया। कंग ने कहा कि, संदीप कुमार के परिवार को पंजाब सरकार और पंजाब पुलिस इंसाफ दिलवाएगी। मामले की जांच टीमें कर रही हैं, सभी तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page