• Tue. Sep 29th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

जालंधर से बड़ी खबरः सीएम मान का चैलेंज शीतल अंगुराल ने किया स्वीकार

ByPunjab Khabar Live

Jul 4, 2024

वेस्ट हलके में होने वालेे उप चुनाव को लेकर सियासत गरमा गई है। वहीं बीते दिन अवतार नगर में सीएम मान ने मोहिंदर भगत के हक में रोड शो किया। इस दौरान उन्होंने शीतल अंगुराल द्वारा लगाए गए आरोपों पर 5 जुलाई तक के इंतजार का जवाब दिया था। उन्होंने कहा था कि वह 5 जुलाई तक क्यों इंतजार कर रहा है, वह आज ही उनके सामने इस मुद्दे पर बात करें।

वहीं देर रात शीतल अंगुराल सोशल मीडिया पर लाइव हुआ और सीएम मान के चैलेंज को स्वीकार किया। इस दौरान शीतल अंगुराल ने कहा कि वह कैपेंन से फ्री होकर अब घर आया तो उसे पता चला कि सीएम मान इस मुद्दे पर बात करने के लिए तैयार है। जिसके बात बीते दिन सीएम मान के चैलेंज को भाजपा उम्मीदवार एवं पूर्व विधायक शीतल अंगुराल ने स्वीकार कर लिया है। शीतल अंगुराल ने कहा कि वह आज आम आदमी पार्टी के नेताओं के काले कारनामों की पोल जनता के बीच में खोलेंगे।

इस दौरान शीतल अंगुराल ने कहा कि 4 जुलाई दिन वीरवार को दोपहर 2:00 बजे बाबू जगजीवन राम चौक में मौजूद होंगे। इस दौरान वह अपनी कुर्सी के साथ सीएम मान की कुर्सी लगाकर बैठेंगे। जहां पर वह सभी एविडेंस और ऑडियो साथ लेकर आएंगे। शीतल ने दावा किया है कि अगर उस एविडेंस में आप के परिवार, आप के विधायकों और दीपक बाली का जिकर ना हो तो मेरे खिलाफ कार्रवाई कर देना, नहीं तो नैतिक आधार पर आप अपने पद से इस्तीफा देकर जाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page