लुधियाना से अभी-अभी बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल, थाना डिवीजन नंबर 2 के इलाके में कुछ लोगों ने शिवसेना नेता संदीप उर्फ गोरा थापर पर जानलेवा हमला कर दिया।
इस घटना के बाद तुरंत उसे गंभीर हालत में सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद सी.एम.सी. अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वही, पुलिस प्रशासन के खिलाफ शिवसेना नेताओ ने नारेबाजी शुरू कर दी है।
