• Mon. Mar 23rd, 2026

बड़ी खबर : देखते ही देखते धंस गई सड़क, 20 गांव हुए प्रभावित

ByPunjab Khabar Live

Jul 7, 2024

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में पानी के बहाव में कल्लरपुर सड़क धंसने तीन जिलों के 20 से ज्यादा गांवों का आवागमन प्रभावित हो गया। रोनी हरजीपुर के 12 किसानों के खेतों में पानी और मिट्टी भरने से फसल को नुकसान हुआ। बिरालसी-रोनी हरजीपुर के बीच पटरी टूटने से पानीपत खटीमा मार्ग और सहारनपुर के वाहनों को वैकल्पिक मार्ग से निकाला गया।

शनिवार को अचानक सड़क पर बिरालसी के निकट गड्डा बन गया। एसडीएम सदर ने मौके पर पहुंचकर संबंधित विभाग के अधिकारियों को मौके पर बुलाकर सड़क की मरम्मत कराने का अभियान चलाया। दिन में करीब दो बजे कल्लरपुर रजबहे में पानी के तेज बहाव में पानी में समा गई। अचानक पटरी के टूटने से शामली और सहारनपुर जिलों के कई गांवों का आवागमन बंद हो गया।

भाकियू युवा मंडल अध्यक्ष विकास शर्मा ग्रामीणों के साथ मौके ग्रामीणों ने पुलिस और प्रशासन को पटरी टूटने से रास्ता बंद होने के बारे में अवगत कराया। थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे। सिंचाई विभाग और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर क्षतिग्रस्त मार्ग पर मिट्टी भराव शुरू कराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page