• Tue. Sep 29th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

जालंधर से बड़ी खबर : चन्नी की बड़ी मुश्किलें सुशील रिंकू ने भेजा नोटिस

ByPunjab Khabar Live

Jul 7, 2024

जालंधर में उपचुनाव को लेकर होने वाली वोटिंग को सिर्फ तीन दिन बाकी है। दस जुलाई को वोटिंग होगी और इसके नतीजे 13 जुलाई को आएंगे। सभी पार्टियों के प्रत्याशियों के लिए उनके स्टार प्रचारक चुनाव प्रचार कर रहे हैं। ऐसे में सभी पार्टियां एक दूसरे पर आरोप भी लगा रही हैं।

आज यानी रविवार को जालंधर के पंजाब प्रेस क्लब में पहुंचे पूर्व सांसद सुशील कुमार रिंकू द्वारा मीडिया को संबोधन किया गया। इस दौरान उन्होंने जालंधर के मौजूदा सांसद सुशील कुमार रिंकू पर गंभीर आरोप लगाए। पूर्व सांसद सुशील कुमार रिंकू ने कहा- मेरे पिता के बाद मेरा परिवार वेस्ट हलके की सेवा कर रहा हैं। चाहे मैं विधायक था, चाहे में सांसद था। मगर सिर्फ एक मोटिव था कि मैं जालंधर की सेवा कर सकूं।

पूर्व सीएम और जालंधर से एमपी चरणजीत सिंह चन्नी की जीत पर मैंने उन्हें बधाई और फोन पर उनसे मेरी बात हुई। रिंकू ने कहा- मुझे बहुत दुख हुआ कि चन्नी साहिब आज मुझ पर आरोप लगाते हैं कि मैंने दड़ा सट्टा अपने एरिया में लगवाया है। ऐसे में रिंकू ने कहा- मैं एक अच्छे परिवार से आता हूं, मगर गलत आरोपों से मेरे परिवार पर कई गलत आरोप लगाए गए। साथ ही रिंकू ने चन्नी का एक वीडियो भी दिखाया। जिसमें वह रिंकू पर आरोप लगा रहे थे। रिंकू ने कहा- मेरे परिवार और मुझे बहुत ठेस पहुंची कि चन्नी साहिब ने ऐसा कहा।

जब मैं कांग्रेस में था, तब चन्नी मेरी तारीफ करते थे। ऐसा क्या हो गया कि अब मुझे बुरा कहने लगे पड़े। मुझे पहले कहा जाता था कि रिंकू हीरा है। ऐसे में मेरी सिर्फ छवि खराब करने की कोशिश हुई है। रिंकू ने कहा- मैंने जालंधर के एमपी चरणजीत सिंह चन्नी को लीगल नोटिस भेजा है। चन्नी साहिब मुझ पर लगाए गए आरोपों का जवाब दें या फिर इसी पर माफी मांगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page