• Thu. Feb 5th, 2026

बारिश का कहर: अल्मोड़ा-रानीखेत में टूटा पुल, नैनीताल में रेड अलर्ट

ByPunjab Khabar Live

Jul 7, 2024

उत्तराखंड में मानसून की बारिश कहर बनकर टूट पड़ी है। पहाड़ से लेकर मैदान तक हर जगह तबाही का मंजर देखने को मिल रहा है। अल्मोड़ा-रानीखेत में भारी बारिश के कारण रामनगर – भतरौंजखान मोटर मार्ग पर मोहान के पास पुल टूटकर नदी में गिर गया। पुल गिरने की वजह से रामनगर से वाया मोहान रानीखेत अल्मोड़ा को जोड़ने वाला प्रमुख मार्ग बंद हो गया है।

इसके बाद यहां यातायात को डायवर्ट कर दिया गया है। इस मार्ग से जाने वाले वाहन अब रामनगर से मोहान और मोहान से चिमटाखाल होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे। उत्तराखंड में भारी बारिश हो रही है। नदी-नाले उफान पर हैं। प्रदेश में अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही प्रशासन अनाउंसमेंट कर लोगों को नदियों और नालों के पास न जाने की हिदायत दे रहा है।

नदियों के किनारे रहने वालों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा जा रहा है। नैनीताल में शनिवार रात और रविवार को भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। आम जनता को अलर्ट पर रहने के साथ नदी, नालों से दूर रहने की चेतावनी दी गई है। साथ ही अनावश्यक यात्रा न करने की अपील भी की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page