• Tue. Sep 29th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

जालंधर से बड़ी खबर: मशहूर अस्पताल पर लगे 10 सप्ताह की बच्ची को एक्सपायरी इंजेक्शन लगाने के आरोप, बिगड़ी हालत

ByPunjab Khabar Live

Jul 11, 2024

दोआबा चौक के समीप स्थित निजी मशहूर अस्पताल को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जहां अस्पताल के कर्मियों पर 10 सप्ताह की बच्ची को एक्सपायरी इंजैक्शन लगाने के आरोप लगे है। जिसके चलते बच्ची की हालत बिगड़ गई। इस पर परिजनों ने डाक्टर पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। मामले की जानकारी देते हुए हितेश सिंगला निवासी गुरु गोबिंद सिंह एवेन्यू ने बताया कि वह 10 सप्ताह की बच्ची को रूटीन इंजैक्शन लगवाने को दोआबा चौक समीप स्थित एक मशहूर अस्पताल लेकर गए थे।

अस्पताल स्टॉफ द्वारा लापरवाही बरतते हुए एक्सपायरी डेट का इंजैक्शन लगा दिया गया। इंजैक्शन लगाते ही बच्ची की हालत बिगड़ गई। जब पिता की नजर वैक्सीन पर पड़ी तो वह हैरान रह गए कि बच्ची को एक्सपायरी डेट का इंजैक्शन लगाया गया था।

इस संबंधी जब उन्होंने अस्पताल के मुख्य डाक्टर से शिकायत की तो वे अस्पताल स्टॉफ की गलती मानते हुए माफी मांगने लगा। डाक्टर के कहने पर वहां फ्रिज में पड़े सभी टीकों को उसी समय हटा दिया गया। हितेश सिंगला ने जालंधर की जनता से अपील की कि हम सभी को ऐसे अस्पतालों से सचेत रहने का आह्वान किया है ताकि किसी के बच्चे के साथ भविष्य में ऐसी कोई घटना न घटे। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग से अपील करते कहा कि ऐसे अस्पताल पर सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page