सोनीपत में दूधिए की हत्या का मामला सामने आया है। घटना गोहाना क्षेत्र में पानीपत-रोहतक हाईवे पर हुई। दूधिए ने भागने का प्रयास किया, लेकिन उसकी जान नहीं बची। गोलियां लगने पर उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार शामड़ी गांव का जोगेंद्र (50) दूध बेचने (दुधिया) का काम करता है।
वीरवार सुबह वह दूध देने जा रहा था तो उसे पानीपत नेशनल हाईवे पर स्थित सैनीपुरा गांव के पास बदमाशों ने रोक लिया और उस पर गोलियां चलानी शुरू कर दी। बदमाशों ने उसे 3 से 4 गोलियां मारी गई हैं। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मर्डर की सूचना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही थाना सदर पुलिस भी मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की।
