• Tue. Sep 29th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

पंजाब से बड़ी खबर : सरकारी दफ्तरों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने पर प्रशासन में मचा हड़कंप

ByPunjab Khabar Live

Jul 20, 2024

पठानकोट के सरकारी दफ्तरों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। बताया जा रहा है कि ढाकी रोड पर धमकी भरे पोस्टर पुलिस ने बरामद किए है, जिसमें लिखा गया है कि पाकिस्तान जिंदाबाद। साथ ही सरकारी दफ्तरों को बम से उड़ाने के लिए लिखा गया है। इस घटना के बाद लोगों में दहशत का माहौल है। वहीं इस धमकी भरे पत्र से प्रशासन में भी हड़कंप मच गया है।

बता दें कि पंगोली के समीप गांव गंदला लाहड़ी में किसी व्यक्ति की ओर से कुछ संदिग्ध व्यक्ति देखे जाने पर लोगों में दहशत का माहौल है। सूचना मिलने के बाद जिले की पुलिस व आई.टी.वी.पी. की ओर से संयुक्त रूप से काबिंग आप्रेशन के साथ कासो ऑपरेशन शुरू किया गया है।

बता दें कि यह क्षेत्र सेना का होने के साथ जम्मू-कश्मीर की संवेदनशील सीमा के साथ लगने से संवेदनशील बन गया है। पिछले दिनों कठुओं जिले में आतंकियों की ओर से सेना की गाड़ी पर हमला करने से 4 जवानों को शहीद कर दिया गया था, तब से यह क्षेत्र संवेदनशील बन गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page