• Wed. Sep 30th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

बड़ी खबर : Mexico में जालंधर के गैंगस्टर पंचम को घायल कर हमलावार हुए फरार

ByPunjab Khabar Live

Jul 25, 2024

जालंधर के गैंगस्टर पंचम नूर उर्फ पंचम पर मैक्सिको में हमला होने की खबर सामने आ रही है। हमलावरों द्वारा इस सारे विवाद की वीडियो बना कर भारत भेजी गई है, जिसके साथ-साथ एक ऑडियो क्लिप भी भेजा गया है। जानकारी के अनुसार डोंकी लगा कर USA जाने की फिराक में चल रहे जालंधर के गैंगस्टर पंचम नूर को मैक्सिको में जोगा फोल्डीवाड़ और उसके साथियों ने घेर लिया।

उन्होंने पंचम पर हमला कर उसे बेसुध करके गाड़ी में बैठाकर फरार हो गए। इतना ही नहीं हमलावरों द्वारा इस सारे विवाद की वीडियो बना कर भारत में भेजी गई, जिसके साथ-साथ एक ऑडियो क्लिप भी भेजा गया. जिसमे बोला गया कि “पंचम का काम हो गया” है। हमलावर अपने साथ पंचम की चप्पल भी ले आए जो वीडियो में दिखाई गई। बता दें कि जोगा फोल्डीवाल गैंगस्टर सोनू खत्री ग्रुप का है और वह भी अपने साथियों समेत मैक्सिको से USA जाने की फिराक में है।

हालांकि जोगा द्वारा इस वीडियो के जारी करने के बाद पंचम सोशल मीडिया पर लाइव हुआ। जिसके बाद उसने कहा कि वह बिल्कुल ठीक है। इस दौरान पंचम ने जोगा को धमकी भी दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page