• Mon. Mar 23rd, 2026

जालंधर से बड़ी खबर: निगम चुनाव को लेकर सीएम की पत्नी Gurpreet Kaur कौर का आया बड़ा बयान

ByPunjab Khabar Live

Jul 25, 2024

पंजाब के मुख्यमंत्री दो दिन के लिए जालंधर दौरे पर है। जहां बीते दिन जालंधर पहुंचे सीएम मान ने लोगों की समस्याए सुनी। वहीं दूसरे दिन सीएम मान की पत्नी गुरप्रीत कौर वेस्ट हल्के के भार्गव कैंप इलाके में पहुंची। जहां गुरप्रीत कौर भार्गव कैंप में स्थित सतगुरु कबीर मंदिर में नतमस्तक हुई। इस दौरान गुरप्रीत कौर ने मोहिंदर भगत को भारी बहुमत से जीत हासिल करवाने पर लोगों का आभार जताया।

इस दौरान उन्होंने कहा कि वह जालंधर में आप के वालंटियर सहित लोगों का धन्यावाद करने के लिए आई है। गुरप्रीत कौर ने कहा कि जालंधर के 2 दिन दौरे पर सीएम मान आप लीडरशीप के साथ आज मीटिंग करेंगे और आने वाले नगर निगम चुनावों को लेकर रणनीति तय की जाएगी।

इसके साथ ही डॉ. गुरप्रीत कौर का कहना है कि मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा लोगों से जालंधर में स्थित आवास पर उनकी समस्याओं को सुनकर हल करने का वादा किया था। इसी के चलते कल और आज दो दिन के दौरे पर वह लोगों को आ रही परेशानियों को सुन रहे है और उसे हल करते हुए वह लोगों के किया गया अपना वादा पूरा कर रहे हैं। वहीं नगर निगम चुनाव को लेकर गुरप्रीत कौर ने कहा कि इस चुनाव में भी उनकी पार्टी को भारी बहुमत मिलेगा और जालंधर में आप पार्टी मेयर बनाएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page