पंजाब के फिरोजपुर में मंगलवार सुबह बम की सूचना के बाद जम्मू तवी से अहमदाबाद जा रही एक्सप्रेस ट्रेन को रोका गया है। कासूबेगू रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की तलाशी ली जा रही है। ट्रेन में सवार सभी यात्रियों को बाहर निकाला गया है। रेलवे और पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं।
रेलवे अधिकारियों के मुताबिक ट्रेन बम की सूचना उस समय मिली, जब ट्रेन फिरोजपुर रेलवे स्टेशन से बठिंडा सेक्शन पर फरीदकोट रेलवे स्टेशन की ओर रवाना हुई। तुरंत ट्रेन को कासूबेगू रेलवे स्टेशन पर रुकवाया गया। फिरोजपुर कैंट रेलवे स्टेशन पर बड़ी संख्या में एंबुलेंस और मेडिकल टीम को बुलाया गया है। फिलहाल रेलवे के अधिकारियों की तरफ से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
